ADVERTISEMENTREMOVE AD

शरद पवार पर हमले का 10 साल पुराना वीडियो, गलत दावे के साथ वायरल

वीडियो 2011 का है, जब शरद पवार केंद्रीय कृषि मंत्री थे, हरविंदर सिंह नाम के शख्स ने उनपर हमला किया था

story-hero-img
i
Aa
Aa
Small
Aa
Medium
Aa
Large

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ( NCP) नेता शरद पवार का का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. दावा किया जा रहा है कि सचिन तेंदुलकर के ट्वीट को लेकर शरद पवार की प्रतिक्रिया के बाद एक शख्स ने उन्हें थप्पड़ मार दिया. वेबकूफ की पड़ताल में सामने आया कि वीडियो 2011 का है. जब शरद पवार केंद्रीय कृषि मंत्री थे. उन्हें हरविंदर सिंह नाम के शख्स ने थप्पड़ मारा था.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

दावा


वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि सचिन तेंदुलकर के खिलाफ बोलने पर शरद पवार को थप्पड़ मारा गया.

वीडियो फेसबुक और ट्विटर पर इसी दावे के साथ शेयर किया जा रहा है.

ADVERTISEMENTREMOVE AD
ADVERTISEMENTREMOVE AD
ADVERTISEMENTREMOVE AD

पड़ताल में हमने क्या पाया

वायरल वीडियो में NDTV का लोगो देखा जा सकता है. यूट्यूब पर ‘NDTV Sharad Pawar slapped’.कीवर्ड सर्च करने से 2011 का एक न्यूज बुलेटिन हमें मिला.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

बुलेटिन का कैप्शन है ‘Sharad Pawar slapped by youth in Delhi. हिंदी अनुवाद - शरद पवार को दिल्ली में युवक ने मारा थप्पड़. वायरल हो रहा विजुअल 0:51 सेकंड का वीडियो गुजरने के बाद देखा जा सकता है. वीडियो यूट्यूब पर 24 नवंबर, 2011 को अपलोड किया गया है.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

साहित्य से जुड़े एक कार्यक्रम से निकलते वक्त तत्कालीन कृषि मंत्री शरद पवार पर ये हमला हुआ था. हमला करने वाले की पहचना हरविंदर सिंह के रूप में हुई थी. रिपोर्ट के मुताबिक हरविंदर लगातार बढ़ रही महंगाई कम न होने को लेकर मंत्री से नाराज था.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

2011 में न्यूज 18 लोकमत, आज तक समेत कई मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर वीडियो अपलोड किया गया था. 2019 में दिल्ली पुलिस ने हमला करने वाले शख्स को गिरफ्तार किया. एनडीटीवी की एक अन्य रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली की अदालत ने हरविंदर सिंह को अपराधी घोषित किया था. केस ट्रायल के दौरान हरविंद फरार हो गया था.

मतलब साफ है कि शरद पवार पर हमले का 10 साल पुराना वीडियो गलत दावे से शेयर किया जा रहा है.

Speaking truth to power requires allies like you.
Become a Member
Monthly
6-Monthly
Annual
Check Member Benefits
×
×