ADVERTISEMENTREMOVE AD

यस बैंक संकट: निकाल सकते हैं 50 हजार, फिर भी क्यों खाताधारक लाचार?

किसी की होली खराब हुई तो किसी का रुका इलाज

Aa
Aa
Small
Aa
Medium
Aa
Large
ADVERTISEMENTREMOVE AD

वीडियो एडिटर: आशुतोष भारद्वाज

यस बैंक के ग्राहकों के लिए RBI ने 3 अप्रैल तक 50,000 रुपये निकासी की लिमिट तय की है. जिसके बाद से ही यस बैंक के खाताधारक मुश्किल में हैं. किसी की होली खराब हो गई है तो किसी का इलाज रुका हुआ है. बैंकों के बाहर पैसे निकालने के लिए लोगों की लंबी लाइन लग रही है. क्विंट ने यस बैंक के कुछ ग्राहकों से बात की और समझने की कोशिश की कि उन्हें किस तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

मुंबई के अंधेरी वेस्ट लिंक रोड पर यस बैंक के ब्रांच के पास अपनी बारी का इंतजार कर रही अनामिका बताती हैं कि वो पैसा नहीं निकाल पा रही हैं. इंटरनेट बैंकिंग, एटीएम सब बंद है. जिसकी वजह से वो काफी परेशान हो रही हैं. उनकी तरह ही वहां लाइन में खड़े अन्य ग्राहक भी दिक्कतों का सामना कर रहे हैं.

काफी पहले से आए हुए हैं लेकिन हमें टोकन मिला हुआ है. टोकन का नंबर है 222. दो घंटे से खड़े हैं लेकिन 50 तक ही नंबर पहुंचा है. बहुत धीरे-धीरे चल रहा है.
अनामिका, खाताधारक, यस बैंक
ADVERTISEMENTREMOVE AD

मुंबई के अंधेरी चार बंगला ब्रांच के बाहर लाइन में खड़े महेश कहते हैं कि मेरी सारी सैलरी ही यहीं आती है, ऐसे में अचानक ये ऐसा कैसे कर सकते हैं.

मेरी सैलरी 10,300 रुपये है और सारी सैलरी इसी अकाउंट में आती है. मैं यहीं कोकिलाबेन हॉस्पिटल में काम करता हूं. अचानक से आने के बाद पता चल रहा है कि टोकन सिस्टम हो गया. अचानक ऐसा कैसे कर सकते हैं.
महेश, यस बैंक खाताधारक

मुंबई के नरीमन प्वॉइंट में भी कुछ इसी तरह के हालात हैं. लोग 3-4 घंटे लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं. लोगों का कहना है कि वित्त मंत्री के ये बताने के बावजूद की शादी या कोई बड़ा खर्च है तो कानूनी प्रावधान है, इसके बारे में बैंककर्मियों को जानकारी नहीं है.

Speaking truth to power requires allies like you.
Become a Member
Monthly
6-Monthly
Annual
Check Member Benefits
×
×