ADVERTISEMENTREMOVE AD

भारत ने रचा इतिहास: अंडर-19 विमेंस वर्ल्ड कप चैंपियन बना, इंग्लैंड की बुरी हार

India vs England, Women's U19 T20 World Cup Final: भारत यह टूर्नामेंट जीतने वाला पहला देश बन गया.

Published: 
Aa
Aa
Small
Aa
Medium
Aa
Large
ADVERTISEMENTREMOVE AD

भारत ICC महिला अंडर- 19 क्रिकेट वर्ल्ड कप चैंपियन बन गया है. इंग्लैंड को 7 विकेट से हरा दिया. इस जीत के साथ ही भारत ने इतिहास भी रच दिया. इस फॉर्मेट में चैंपियन बनने वाला भारत पहला देश बन गया है.

भारत ने टॉस जीतकर पहले फिल्डिंग करने का फैसला किया और इंग्लैंड को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया. इंग्लैंड की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 17.1 ओवर में 68 रन बनाकर ऑल आउट हो गई और भारत को 69 रनों का लक्ष्य दिया.

भारत की तरफ से कप्तान शेफाली वर्मा ने 11 बॉल पर 15 रन बनाए. श्वेता सेहरावत ने 6 बॉल पर 5 रन का योगदान दिया. वहीं, सौम्या तिवारी ने 37 गेंदों पर 24 रन बनाए और गोंगाडी त्रिशाने 29 गेंदों पर 24 रनों की पारी खेली. इसके साथ ही भारत ने इंग्लैंड पर फाइनल मैच में 5 विकेट से जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया.

इंग्लैंड के लिए रेयान मैक्डोनाल्ड गे ने सबसे ज्यादा 19 रन बनाए. सोफिया स्मेल और एलेक्स स्टेनहाउस के बल्ले से 11-11 रन निकले. भारत की ओर से टी. साधू, पार्श्वी चोपड़ा और अर्चना देवी ने दो-दो विकेट चटकाए. मन्नत कश्यप, सोनम .यादव और शेफाली वर्मा ने भी एक-एक विकेट झटके.

अंडर- 19 वर्ल्डकप में भारत का सफर

  • साउथ अफ्रीका को सात विकेट से दी मात (ग्रुप मैच)

  • यूएई के खिलाफ 122 रनों से जीत (ग्रुप मैच)

  • स्कॉटलैंड को 83 रनों हराया (ग्रुप मैच)

  • ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 7 विकेट से हार

  • श्रीलंका को सात विकेट से हराया

  • न्यूजीलैंड को सेमीफाइनल में आठ विकेट से रौंदा

  • फाइनल में इंग्लैंड को 4 विकेट से हराया

भारत की प्लेइंग इलेवन

भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन: शेफाली वर्मा (कप्तान), श्वेता सहरावत, सौम्या तिवारी, गोंगाडी त्रिशा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), हर्षिता बसु, टाइटस साधु, मन्नत कश्यप, अर्चना देवी, पार्श्वी चोपड़ा, सोनम यादव.

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन: ग्रेस स्क्रिवेंस (कप्तान), लिबर्टी हीप, नियाम फियोना हॉलैंड, सेरेन स्मेल (विकेटकीपर), रयान मैकडोनाल्ड गे, चारिस पावेली, एलेक्सा स्टोनहाउस, सोफिया स्मेल, जोसी ग्रोव्स, ऐली एंडरसन, हेना बेकर.

Speaking truth to power requires allies like you.
Become a Member
Monthly
6-Monthly
Annual
Check Member Benefits
×
×