ADVERTISEMENTREMOVE AD

UP के शाहजहांपुर में मुर्गा बनाकर एक शख्स की पिटाई, वीडियो हुआ वायरल

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि पिटाई के दौरान सोफे पर पिस्टल भी रखा हुआ है.

Aa
Aa
Small
Aa
Medium
Aa
Large

यूपी के शाहजहांपुर (Shahjahanpur) में गुंडे योगी सरकार को चुनौती देते नजर आ रहे हैं. शाहजहांपुर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें कुछ लोग एक युवक को बुरी तरह डंडे से पीटते हुए नजर आ रहे हैं. कभी मुर्गा बनाकर पीट रहे हैं, तो कभी अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हैं. पास में सोफे पर पिस्टल भी रखा हुआ है.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

इंडिया टुडे के मुताबिक शाहजहांपुर के इस वीडियो में जो शख्स पीट रहा है उसका नाम प्रतीक तिवारी है. वो इलाके का दबंग बताया जाता है. ऐसा लग रहा है कि ये वीडियो किसी ऑफिस का है. वीडियो में बीजेपी का निशान कमल भी कोने पर एक डेस्क पर रखा हुआ दिख रहा है. वीडियो में जब डंडे से शख्स को पीटा जाता है तब कमल का निशान गिर जाता है.

पिटने वाला व्यक्ति हाथ जोड़कर रहम की भीख मांगता रहा लेकिन उसकी एक न सुनी और उसपर ताबड़तोड़ तरीके से डंडे बरसते रहे. फिर उसे मुर्गा बनाया गया और पीटा गया.

वीडियो के वायरल होने पर ट्विटर पर लोगों ने नाराजगी भी जाहिर की है. वहीं समाजवादी पार्टी ने इस वीडियो के जरिए बीजेपी पर पर हमला बोला है. समाजवादी पार्टी ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा है,

हाथ में सत्ता का डंडा लेकर अत्याचार कर रहे भाजपाई गुंडे, बीजेपी सरकार के जंगलराज की तस्वीर बयां करते है. शाहजहांपुर में युवक की पिटाई करते बीजेपी नेता का वीडियो सत्ता संरक्षित अपराध की बानगी है. वीडियो के आधार पर दोषियों के खिलाफ हो कठोरतम कार्रवाई.

पुलिस ने क्या कहा?

वायरल वीडियो के मामले में जब पुलिस से पूछा गया तो एसपी सिटी संजय कुमार का कहना है कि उनके पास कोई शिकायत नही आयी है. अगर कोई शिकायती पत्र आएगा तो कार्यवाही भी की जाएगी.

पुलिस अफसरों की मानें तो इस मामले में आरोपियों का पता लगाने के लिए पीड़ित युवक से संपर्क किया जा रहा है.

Published: 
Speaking truth to power requires allies like you.
Become a Member
Monthly
6-Monthly
Annual
Check Member Benefits
×
×