ADVERTISEMENTREMOVE AD

मेरठ में वेज बिरयानी दुकानों पर हमला,खाना सड़क पर फेंका,सोम सेना अध्यक्ष पर FIR

ठेले वाले ने कहा कि वो वेज बिरयानी बेच रहे थे फिर भी उनके ठेले को पलटा गया और पैसे लूट लिए गए.

Aa
Aa
Small
Aa
Medium
Aa
Large

यूपी के मेरठ (Meerut) में शनिवार, 2 अप्रैल को नॉन-वेज बिरयानी बेचने के शक में ठेले वाले से मारपीट की गई और तोड़फोड़ भी की गई है. आरोप सोम सेना पर लगा है. इसके बाद तोड़फोड़, लूटपाट और शांति भंग करने में मामले में संगीत सोम सेना के यूपी प्रमुख सचिन खटीक समेत दस लोगों पर मामला दर्ज किया गया है.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

मामला मेरठ के सरधना इलाके का है, जहां शनिवार से शुरू होने वाली नवरात्रि से पहले सोम सेना के समर्थकों ने नॉन-वेज बेचने पर प्रतिबंध लगाने को कहा था. सोम सेना बीजेपी विधायक संगीत सोम के समर्थकों द्वारा गठित की गई है.

एक ठेले वाले ने आरोप लगाया है कि इसी सेना के समर्थकों ने सचिन खटीक के साथ मिलकर इलाके में वेज बिरयानी बेचने वाले तीन ठेले को पलटा है, वहां तोड़फोड़ की साथ ही जमा किए गए पैसे भी लूट लिए हैं. इनमें से दो ठेले पुलिस थाने के बाहर लगे थे. इसके बाद वो सभी फरार हो गए.

मेरठ रूरल के एसपी केशव कुमार ने बताया कि सोम सेना के अध्यक्ष सचिन खटीक समेत कुल 10 लोगों पर एफआईआर की गई है. इन आरोपियों की हिस्ट्री भी निकाली जा रही है और इस मामले में गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी.

Published: 
Speaking truth to power requires allies like you.
Become a Member
Monthly
6-Monthly
Annual
Check Member Benefits
×
×