ADVERTISEMENTREMOVE AD

पटरी पर आने वाली है इकनॉमी: बजट से पहले रिधम देसाई से खास बातचीत

मॉर्गन स्टेनली इंडिया के इक्विटी रिसर्च हेड रिधम देसाई से खास बातचीत

Updated: 
Aa
Aa
Small
Aa
Medium
Aa
Large

वीडियो एडिटर: संदीप सुमन

ADVERTISEMENTREMOVE AD

देश के मौजूदा आर्थिक हालात और उससे जुड़ी नीतियों के बारे में मॉर्गन स्टेनली इंडिया के इक्विटी रिसर्च हेड रिधम देसाई से क्विंट ने खास बातचीत की. सरकार की नीतियों के बारे में पूछे जाने पर रिधम देसाई ने कहा कि सरकार को फिलहाल तीन-चार चीजों पर ध्यान देना चाहिए.

1. वित्तीय घाटा बढ़ने नहीं देना चाहिए

वित्तीय घाटा बढ़ने से महंगाई में भी इजाफा होता है. ब्याज दर में भी बढ़ोतरी होती है. घाटे को 3.4 प्रतिशत के आस-पास ही रखना होगा.

2. डायरेक्ट टैक्स रिफॉर्म करने की जरूरत

अगर टैक्स रिफॉर्म जुलाई में नहीं भी आ पाए तो एक अनाउंसमेंट आ जानी चाहिए कि डायरेक्ट टैक्स कोड आ रहा है. GST में बाद अब डायरेक्ट टैक्स रिफॉर्म की जरूरत है.

3. निर्यात बढ़ाने की जरूरत

भारत बहुत ही कम निर्यात करता है. उसको बढ़ाने के लिए जो भी जरूरी कदम हैं, उठाए जाने चाहिए. ये सिर्फ बजट की ही बात नहीं. इकनॉमिक पॉलिसी के लिए इन बातों को ध्यान में रखने की जरूरत है. इसके अलावा देश में पूंजी लाने पर भी जोर देना होगा.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

देश की आर्थिक स्थिति के बारे में बात करते हुए उन्होंने आगे कहा कि 2018 के आखिर से इकनॉमी की रफ्तार थोड़ी सी कम हुई थी. इसके कई कारण हैं.

  • NBFC में नगदी की कमी
  • चुनाव के कारण भी मंदी
  • कम मांग के कारण आई मंदी

लेकिन ये सब कारण अब खत्म हो चुके हैं. चुनाव भी खत्म हो गए हैं. जिसके बाद अब इकनॉमी के रिकवर होने के आसार है. उम्मीद है कि 2019 के सेकेंड हाफ से आर्थिक हालात में सुधार होंगे.

Published: 
Speaking truth to power requires allies like you.
Become a Member
Monthly
6-Monthly
Annual
Check Member Benefits
×
×