अमेरिका अपना 45वां राष्ट्रपति चुनने जा रहा है. अमेरिका के 58वें प्रेसिडेंट इलेक्शन के मौके पर द क्विंट आपको अमेरिका के उन 44 राष्ट्रपतियों से रूबरू कराएगा, जिन्होंने अमेरिका को सबसे ताकतवर मुल्क बनाया.
साल 1789 में चुने गए जॉर्ज वॉशिंगटन से लेकर मौजूदा राष्ट्रपति बराक ओबामा तक अमेरिका का नेतृत्व अबतक पुरुष राष्ट्रपति के हाथों में ही रहा है.
पहली बार व्हाइट हाउस में दाखिल होने के लिए हिलेरी क्लिंटन अपने प्रतिद्वंदी डोनाल्ड ट्रंप का मुकाबला करने के लिए चुनाव मैदान में हैं. चुनाव के परिणाम आने में अबकुछ ही घंटे बाकी हैं. ऐसे में देखना ये है कि क्या हिलेरी क्लिंटन अमेरिका की पहली महिला राष्ट्रपति बनने में कामयाब होंगी या फिर डोनाल्ड ट्रंप को पुरुष नेतृत्व की विरासत को आगे बढ़ाने का मौका मिलेगा?
वीडियो एडिटर: पुरनेंदु प्रीतम
Read Latest News and Breaking News at The Quint, browse for more from hindi and videos
Published: