गुजरात Exit Poll: चुनावों में BJP को बढ़त,हर पोल का ‘महापोल’ यहां
गुजरात और हिमाचल प्रदेश के चुनाव के नतीजे 18 दिसंबर को आएंगे. लेकिन माहौल तैयार है. कई सर्वे एजेंसियां और न्यूज चैनल्स एग्जिट पोल दिखा रहे हैं. इन सभी एग्जिट पोल्स के खास आंकड़ों को जानते हैं-
- ABP-CSDS के पोल में बीजेपी को 117, कांग्रेस को 64 सीटों का अनुमान
- TIMES NOW-VMR के पोल में बीजेपी को 113, कांग्रेस को 66 सीटों का अनुमान
- इंडिया टुडे-एक्सिस के सर्वे में बीजेपी को 99-113 सीटों का अनुमान
- इंडिया टीवी के सर्वे में बीजेपी को 104-114 सीटों का, कांग्रेस को 65-75 सीटों का अनुमान
‘अरबपति’ विजय माल्या पाई-पाई को तरसे, बस इतने पैसे कर पाएंगे खर्च
अपनी आलीशान जिंदगी के लिए मशहूर विजय माल्या को अब आम लोगों की तरह सोच- समझकर पैसे खर्च करने होंगे. भगोड़े कारोबारी माल्या की ब्रिटेन में मौजूद संपत्ति को वहां की अदालत ने फ्रीज कर दी है. और उनके खर्च की लिमिट तय कर दी है. इसके तहत अब माल्या हर हफ्ते पांच हजार पाउंड ही खर्च कर सकेंगे.
Condom ऐड बैन पर ‘भोली पंजाबन’ की ये तीखी मिर्ची बहुत जोर से लगेगी
बॉक्स ऑफिस पर फुकरे रिटर्न्स को काफी शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है. यही वजह है कि पूरी स्टारकास्ट फिल्म की सक्सेस पार्टी में बिजी है. इस बीच, द क्विंट की टीम पहुंची 'भोली पंजाबन' यानी ऋचा चड्ढा से मिलने. हमने कॉन्डोम ऐड के टाइमिंग बैन पर उनसे राय जानने की कोशिश की. हालांकि, अगर आप उनकी राय सुनेंगे तो आपको मिर्ची जरूर लगेगी. तो देखिए सरकार के इस फैसले पर क्या कहना है 'भोली पंजाबन' का.
थोक महंगाई दर 8 और रिटेल महंगाई दर 15 माह की ऊंचाई पर
रिटेल महंगाई दर के बाद अब थोक महंगाई दर में भी तेज उछाल आया है. इसलिए अगर आपको लग रहा है कि महीने का खर्च बढ़ गया है तो आप सही सोचते हैं. बढ़ती महंगाई इसके लिए जिम्मेदार है. थोक महंगाई दर 8 माह की ऊंचाई पर, जबकि रिटेल 15 माह के शिखर पर.
एशेज सीरीज पर मंडराए स्पॉट फिक्सिंग के बादल, ICC कर रही है जांच
ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच जारी एशेज सीरीज के पर्थ में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच पर स्पॉट फिक्सिंग का साया मंडरा रहा है. इंग्लिश अखबर 'द सन' की रिपोर्ट के मुताबिक पर्थ टेस्ट स्पॉट फिक्सिंग की गिरफ्त में हो सकता है. वेबसाइट ‘espncricinfo’ ने द सन की रिपोर्ट के हवाले से बताया है कि अखबार के अंडरकवर रिपोर्टर से दो लोगों ने 187,000 डॉलर स्पॉट फिक्सिंग के लिए मांगे थे, जिसमें यह बात तक शामिल है कि एक ओवर में कितने रन बनेंगे. हालांकि किसी भी खिलाड़ी का नाम अभी तक इसमें नहीं आया है.