ADVERTISEMENTREMOVE AD

लेफ्ट, राइट, सेंटर... प्रिया प्रकाश ने आंख मारकर सबको किया चित

चाहे वो लेफ्ट, राइट, सेंटर, संस्कारी दल, गैर संस्कारी दल हो सभी प्रिया की अदाओं के कायल हुए जा रहे हैं.

Aa
Aa
Small
Aa
Medium
Aa
Large
ADVERTISEMENTREMOVE AD

वैलेंटाइन डे हर साल आता है पर प्यार का ऐसा तूफान हिंदुस्तान ने कभी देखा नहीं. वो आई, मुस्कुराई और सबको दीवाना बना गई. एक अदा, एक मुस्कुराहट और सोशल मीडिया इस लड़की पर मर-मिटा. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ने मलयाली एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वारियर को इंटरनेट सेंसेशन बना दिया. वीडियो के साथ-साथ हजारों मीम्स (Memes) सोशल मीडिया पर तैरने लगे.

नतीजा ये हुआ कि देखते ही देखते प्रिया के इंस्टाग्राम अकाउंट, फेसबुक अकाउंट के आगे ब्लू टिक लग गया यानी उनका अकाउंट वेरिफाइड हो गया. अभी इंस्टाग्राम पर उनके 26 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं और ये तादाद बढ़ती ही जा रही है. लोग उनकी और भी तस्वीरें देखना चाह रहे हैं, उनका अकाउंट खंगाल रहे हैं.

एक लड़की, जो आंख मारती है- वो भी अलग-अलग तरीके से, अलग-अलग अंदाज में. खासियत ये है कि सब चारों खाने चित हैं. चाहे वो लेफ्ट, राइट, सेंटर, संस्कारी दल, गैर संस्कारी दल हों. सभी उनकी अदाओं के कायल हुए जा रहे हैं.

इसे किसने नहीं देखा? विरोध करने वालों ने भी देखा, मोबाइल पर देखा, लैपटॉप पर देखा, लड़कों ने साथियों के साथ देखा.

जो वीडियो सोशल मीडिया के हर प्‍लेटफॉर्म पर पल-पल धूम मचा रहा है, वो मलयाली फिल्म 'ओरू अडार लव' का छोटा-सा हिस्‍सा है. इसमें दिख रही स्‍कूल गर्ल प्रिया प्रकाश वारियर हैं. 18 साल की प्रिया इसी फिल्‍म से बड़े पर्दे पर करियर की शुरुआत कर रही हैं. 'ओरू अडार लव' 3 मार्च, 2018 को रिलीज होने जा रही है.

अब ये सोचने की कौन जहमत उठाए कि ये फिल्म प्रोमोशन का नया तरीका है. लड़की की मासूमियत से इसका इल्म नहीं होता है. मासूम लड़की पूरी मासूमियत से इजहारे मोहब्बत करे, तो भला किसे ऐतराज होगा!

तो आप भी अगर चाहते हैं कि प्यार का खुमार वैलेंटाइन के बाद भी आप पर बरकरार रहे तो इस वीडियो को देखिए और अगर देख चुके हैं तो बार-बार देखिए.

Published: 
Speaking truth to power requires allies like you.
Become a Member
Monthly
6-Monthly
Annual
Check Member Benefits
×
×