ADVERTISEMENTREMOVE AD

Valentine’s Day: मिलेनियल्स के ब्रेकअप के अजीबो-गरीब बहाने

“अम्मी नहीं मान रहीं, अब्बू मान गए हैं”

Published: 
Aa
Aa
Small
Aa
Medium
Aa
Large
ADVERTISEMENTREMOVE AD

कैमरा : अभिषेक रंजन
वीडियो एडिटर : राहुल सांपुई

वेलेंटाइन डे का मौका है और हमारी टाइमलाइन पहले से ही प्यार मोहब्बत वाले पोस्ट्स से भरी हुई है! लेकिन हम में से कितने लोग इस बात को जानते हैं कि वेलेंटाइन डे के इस पूरे लिस्ट में ब्रेकअप डे सबसे आखिरी दिन होता है.

ब्रेकअप और मेक-अप में सभी की अपनी हिस्सेदारी होती है, लेकिन आप एक रिलेशनशिप से बाहर निकलने के लिए किस तरह के बहाने बनाते हैं. मिलेनियल्स के बहाने पर डालते हैं एक नजर.

1. "मेरी शादी तय हो गई है" : यदि आप तीस के आसपास हैं, तो आपने किसी रिलेशनशिप से बाहर निकलने के लिए इस लाइन का इस्तेमाल किया होगा? इसे और रियल बनाने के लिए, किसी मैट्रिमोनियल साइट पर प्रोफाइल वगैरह भी...शायद?

2. "हमारी कुंडली नहीं मिल रही है" : आपने अपने जीवन में राशिफल वाला कॉलम कभी नहीं पढ़ा होगा, लेकिन किसी रिश्ते से बाहर निकलने के लिए, केवल आपके सितारे ही आपकी मदद कर सकते हैं.

3. "तुम किसी को किसी दिन बहुत खुश रखोगे लेकिन वो मैं नहीं हूं": इसे इस तरह से पढ़ें, "आप बोरिंग हैं और आपको डेट करने में कोई मजा नहीं है, तो बाय-बाय. ”

4. "मेरे भाई को तुम्हारे बारे में पता चल गया है और मैं दूसरे शहर में शिफ्ट हो रही हूं":
बात ये है कि- "कॉल / मैसेज / मुझे फॉलो न करें, भले ही आपको पता हो कि मैं अभी भी इस शहर में हूं.

5. "अम्मी नहीं मान रहीं, अब्बू मान गए हैं": रिलेशनशिप से बाहर निकलने के लिए अपने माता-पिता का उपयोग करना? अच्छा है ... ये तो गजब है, और मुझे पूरा यकीन है, हमने कम से कम एक बार इसका इस्तेमाल किया है?

Speaking truth to power requires allies like you.
Become a Member
Monthly
6-Monthly
Annual
Check Member Benefits
×
×