ADVERTISEMENTREMOVE AD

मनीष सिसोदिया ने आतिशी की जाति पर क्यों किया ट्वीट? ये है जवाब... 

लोकसभा चुनाव के दौरान दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के साथ क्विंट ने खास बातचीत

Published: 
Aa
Aa
Small
Aa
Medium
Aa
Large
ADVERTISEMENTREMOVE AD

वीडियो एडिटर- वरुण शर्मा

कैमरा - सुमित बडोला

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के साथ क्विंट ने खास बातचीत की और लोकसभा चुनाव के बारे में जाना कि उनकी पार्टी आम आदमी पार्टी (AAP) का इस चुनाव के बारे में क्या ख्याल है.

मनीष सिसोदिया का कहना है कि अरविंद केजरीवाल की बात जनता सुनती है, इसलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनसे घबराते हैं. लोकसभा चुनाव के रैली कर रहे मनीष सिसोदिया पर धर्म-जाति के आधार पर वोट मांगने का आरोप भी लगा था. दरअसल पूर्वी दिल्ली से आम आदमी पार्टी की कैंडिडेट आतिशी मार्लेना के धर्म से जुड़े एक ट्वीट को लेकर चुनाव आयोग ने दिल्ली के डेप्युटी सीएम मनीष सिसोदिया को नोटिस जारी किया था.

यह भी पढ़ें: पीएम वही बनेगा जो दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देगा: आतिशी

‘शिक्षा और स्वास्थ की बातें कर रही है AAP’

हालांकि सिसोदिया ने इस बारे में सफाई देते हुए कहा कि कांग्रेस वाले यहां आकर ये झूठ बोलते हैं कि वो यहूदी हैं. इसलिए उनके इस झूठ को सामने लाने के लिए सच बताना जरूरी है. मनीष सिसोदिया का कहना है कि राफेल के साथ-साथ दिल्ली के लोकल मुद्दों को भी उठाने की जरुरत है.सिसोदिया का कहना है कि मंदिर- मस्जिद की इस टक्कर में आम आदमी पार्टी शिक्षा और स्वास्थ की बातें कर रही है.

ये भी देखें - लोकसभा चुनाव 2019: क्या है गुरुग्राम की जनता का मूड

ADVERTISEMENTREMOVE AD

बता दें कि साल 2014 के लोकसभा चुनाव में राजधानी दिल्ली में बीजेपी ने क्लीन स्वीप करते हुए सभी सात सीटों पर कब्जा कर लिया था. दिल्ली विधानसभा चुनाव में जबर्दस्त प्रदर्शन करने वाली आम आदमी पार्टी दिल्ली में अपना खाता तक नहीं खोल पाई थी. अब देखाना ये है कि इस बार के चुनाव में आप जनता पर अपना कितना जादू चला पाती है.

यह भी पढ़ें: आतंकवाद से टकराव और प्रज्ञा ठाकुर का बचाव, ये क्या बात हुई?

Speaking truth to power requires allies like you.
Become a Member
Monthly
6-Monthly
Annual
Check Member Benefits
×
×