ADVERTISEMENTREMOVE AD

बिग बॉस 11:‘बेघर’ लव ने हिना को कहा ‘लोमड़ी’, शिल्पा को बताया विनर

घर में सबसे ज्यादा कौन करता है प्लानिंग? कौन है घर का सबसे बड़ा खिलाड़ी? लव ने कई सवालों के जवाब दिए

Published
Aa
Aa
Small
Aa
Medium
Aa
Large
ADVERTISEMENTREMOVE AD

फिनाले से सिर्फ एक हफ्ते पहले बिग बॉस-11 के घर के आखिरी पड़ोसी कंटेस्टेंट लव त्यागी बेघर हो गए हैं. लव ने बाहर आकर कई सवालों पर अपनी राय रखी, जैसे- कौन सदस्य सबसे ज्यादा प्लानिंग करता है, कौन है घर का सबसे 'बड़ा खिलाड़ी'?

एक इंटरव्यू में लव से घरवालों के बारे में एक शब्द में बताने को कहा गया, तो उन्होंने अपनी फ्रेंड हिना खान को लोमड़ी, विकास को मास्टरमाइंड, अर्शी को नागिन और आकाश को गधा बताया. वहीं शिल्पा शिंदे को इस सीजन का विजेता बताया है.

लव त्यागी ने कहा, ''शिल्पा शिंदे ने बहुत अच्छा गेम खेला है, उनकी गलतियां कम और अच्छाइयां ज्यादा हैं.''

बेस्ट प्लेयर कौन?

लव त्यागी ने विकास गुप्ता को बेस्ट प्लेयर बताया है. उन्होंने कहा कि विकास फालतू के झगड़ों में नहीं पड़ते हैं, गलत चीजें नहीं करते हैं, इसलिए विकास गुप्ता एकदम सही खेल रहे हैं.

जब लव से पूछा गया कि असली हिना कैसी हैं, तो उन्होंने कहा कि वो अब तक उन्हें नहीं जान पाए. साथ ही आकाश और पुनीश को उन्होंने सबसे ज्यादा प्लानिंग करने वाला सदस्य बताया है.

लव त्यागी एक पड़ोसी के रूप में बिग बॉस के घर में आए थे. उनके साथ तीन दूसरे कंटेस्टेंट भी पड़ोसी के घर में पहुंचे थे. उनमें से सिर्फ लव त्यागी ही ऐसे हैं, जो 14वें हफ्ते तक आए.

बता दें कि फिनाले के लिए एक हफ्ते से भी कम समय बचा है. हिना, शिल्पा और विकास इस सीजन का विजेता बनने की रेस में सबसे आगे हैं. खास बात ये है कि पिछले सीजन की तरह इस बार भी दो कॉमनर्स (आकाश और पुनीश) फाइनल तक पहुंचे हैं. लेकिन इस बार सेलिबेट्री का पल्ला ज्यादा भारी है.

ये भी पढ़ें- बिग बॉस 11: हिना खान से आखिर क्यों हर कोई करने लगा है नफरत?

Speaking truth to power requires allies like you.
Become a Member
Monthly
6-Monthly
Annual
Check Member Benefits
×
×