ADVERTISEMENTREMOVE AD

प्रयागराज का सियासी मिजाज? क्या BJP को मिलेगा कुंभ का ‘पुण्य’

क्या बीजेपी को मिलेगा कुंभ का ‘पुण्य’?या गठबंधन बिगाड़ेगा बीजेपी का खेल?

Aa
Aa
Small
Aa
Medium
Aa
Large

वीडियो एडिटर:

प्रोड्यूसर:स्मृति चंदेल

ADVERTISEMENTREMOVE AD

साल 2017 में उत्तर प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनी तो सीएम योगी आदित्यनाथ ने ये तय किया कि वो उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदल देंगे. अब जब चुनाव के नतीजे बेहद करीब हैं, तो सवाल उठता है कि क्या बीजेपी को मिलेगा कुंभ का ‘पुण्य'? मिलेगा या गठबंधन बिगाड़ देगा बीजेपी का खेल? देखिए क्विंट हिंदी की इस रिपोर्ट में.

प्रयागराज में बीजेपी और एसपी में कड़ा मुकाबला है. बीजेपी ने रीता बहुगुणा जोशी को प्रत्याशी के तौर पर उतारा है, वहीं एसपी से राजेंद्र सिंह पटेल को मैदान में उतारा गया है. कांग्रेस ने योगेश शुक्ला को टिकट दिया है.

लाल बहादुर शास्त्री, मुरली मनोहर जोशीजनेश्वर मिश्रा जैसे दिग्गज यहां से सांसद रह चुके हैं, इस लिस्ट में अमिताभ बच्चन का भी नाम शुमार है, अमिताभ यहां से सांसद रह चुके हैं 1952 से 1971 तक इलाहाबाद कांग्रेस का गढ़ माना जाता रहा है. 

आपको बता दें कि प्रयागराज के 5 विधानसभा में से 4 पर बीजेपी ने अपना कब्जा बना रखा है. करछना सीट पर एसपी ने जीत हासिल की थी. देखा जाए तो यहां के शहरी इलाके में बीजेपी की पकड़ मजबूत है. लेकिन साल 2014 के चुनाव में ग्रामीण क्षेत्र में एसपी का दबदबा था.

यह भी पढ़ें: ‘एक व्यक्ति से घबरा गई है बीजेपी’-खास बातचीत में रवीश कुमार ने कहा

Speaking truth to power requires allies like you.
Become a Member
Monthly
6-Monthly
Annual
Check Member Benefits
×
×