'ऐ दिल है मुश्किल' के ब्रेकअप सॉन्ग की तरह हर सॉन्ग इतना पेप्पी नहीं होता. आलिया भट्ट की अपकमिंग फिल्म 'डियर जिंदगी' के 'जस्ट गो टू हेल दिल' सॉन्ग में उनके टूटे दिल का हाल साफ दिखाई दे रहा है. इस गाने दिखाया गया है कि आलिया कैसे अपने टूटे दिल के साथ वक्त गुजार रही हैं.
इस गाने में आलिया का कुनाल कपूर और अंगद बेदी दोनों के कैरेक्टर के साथ ब्रेकअप हो जाता है. उसके बाद वो अपने आपको समेटने की कोशिश करती हैं. यह गाना गौरी शिंदे की आने वाली फिल्म का सबसे इमोशनल सॉन्ग है.
तकलीफ में डूबी आलिया इससे बाहर निकलने की हर तरह की कोशिश करती हैं. कहीं डांस करती हैं तो कहीं जॉग करती हैं लेकिन इन सब का कुछ असर नहीं होता. और फिर इस दर्द को मिटाने के लिए फिल्म में एंट्री होती है शाहरुख खान की.
सुनिधि चौहान की जादुई आवाज और कौसर मुनीर के लिरिक्स, अमित त्रिवेदी की कम्पोजीशन ने सच में लोगों के दिलों में दर्द जगा दिया.
