ADVERTISEMENTREMOVE AD

बाल कटाने, स्मोकिंग ‘प्रैंक’ पर क्या बोलीं जान कुमार सानू की मां?

कंटेस्टेंट जान कुमार सानु की मां से खास बातचीत

Updated
Aa
Aa
Small
Aa
Medium
Aa
Large
ADVERTISEMENTREMOVE AD

Bigg Boss 14 के कंटेस्टेंट जान कुमार सानू घर में खूब मजे कर रहे हैं. जान सानू शो में भी कह चुके हैं कि बिग बॉस के घर में आना उनके लिए बड़ी बात है. द क्विंट से बातचीत में जान कुमार सानू की मां रीटा भट्टाचार्य ने खुलकर बातचीत की. जान कुमार सानू को पहले ही हफ्ते में अपने बाल गंवाने पड़े थे, एक टास्क के दौरान उनको ऐसा करना पड़ा, अब उनकी मां कहती हैं कि ये जान के लिए बड़ा फैसला होगा क्योंकि उन्हें अपने बालों से खास लगाव था. रीटा भट्टाचार्य का कहना है कि जान को घर में देखकर वो खुश हैं, जिस तरीके से वो टास्क पूरा कर रहे हैं, ये देखना उन्हें अच्छा लग रहा है.

'स्मोकिंग प्रैंक'

बिग बॉस के शुरुआती हफ्ते में एक वीडियो सामने आया था जिसमें घर के सीनियर सिद्धार्थ शुक्ला, जान के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं. सिद्धार्थ जान की खिंचाई करते हुए कहते हैं कि अगर जान सिगरेट पीते हैं तो उनके पिता यानी फेमस सिंगर कुमार सानू को ये बात पता है कि नहीं. इस वीडियो में जान खुद को खूब डिफेंड करते दिखे थे और दूसरे घरवाले इसके मजे ले रहे थे. इसपर रीटा कहती हैं जान कुमार सानू स्मोक नहीं करते और ये बात उनको पता है, सिद्धार्थ महज खिंचाई कर रहे थे.

Published: 
Speaking truth to power requires allies like you.
Become a Member
Monthly
6-Monthly
Annual
Check Member Benefits
×
×