ADVERTISEMENTREMOVE AD

बिग बॉस 11: हिना खान से आखिर क्यों हर कोई करने लगा है नफरत?

TV की सीधी-साधी सुशील बहू हिना खान बिग बॉस के घर में आकर बन गई हैं विलेन

Published
Aa
Aa
Small
Aa
Medium
Aa
Large
ADVERTISEMENTREMOVE AD

बिग बॉस सीजन 11 की कंटेस्टेंट और टीवी अभिनेत्री हिना खान अपने व्यवहार के कारण सोशल मीडिया पर काफी सुर्खिया बटोर रही हैं. हिना खान को लगता है कि वो हमेशा सही होती हैं और जो कुछ भी कर रही हैं, वो ठीक है. लेकिन मिस राइट हिना खान को ये नहीं मालूम कि वो बिग बॉस सीजन 11 की खलनायिका बन गई हैं.

'वीकेंड के वार' के एक एपिसोड में सलमान खान ने हिना से कहा था, 'जहां से हमें दिख रहा है, वहां से ये लग रहा है कि आप आग में घी डालने का काम कर रहे हैं.' और वाकई में हिना खान यही कर रही हैं. आग में घी डालने का काम.

ट्विटर पर लोगों के ट्वीट्स और कुछ सेलिब्रिटी के मुताबिक, इस सीजन में लोग हिना खान से सबसे ज्यादा नफरत करने लगे हैं. हालांकि घर से बाहर होने के बाद एपिसोड देखकर पूर्व कंटेस्टेंट बेनाफ्शा ने भी हिना खान को झूठा कहा है.

TV की सीधी सुशील बहू

टीवी की सीधी साधी सुशील बहू हिना खान बिग बॉस के घर में आकर विलेन बन चुकी हैं. एक विलेन की तरह उन्होंने घर की सदस्य शिल्पा शिंदे को 'भैसी आंटी' से लेकर अर्शी को 'गवार' कहने तक अपमानित शब्दों का इस्तेमाल किया है. यही नहीं बल्कि उन्होंने घर के बाहर टीवी एक्ट्रेस पर भी निशाना साधा है. बिग बॉस के घर में रहकर भी हिना खान टीवी एक्ट्रेस गौहर खान के ट्विटर फॉलोअर्स, तो साक्षी तंवर के लुक पर कमेंट करने से बाज नहीं आई.

गौहर खान बिग बॉस सीजन सात की विनर रह चुकी हैं. हिना के कमेंट के बाद गौहर ने भी ट्विटर पर कहा था कि हिना बिग बॉस का खिताब जीतने के लायक नहीं है.

हिना के ओवरकॉन्फिडेंस ने भी उन्हें बिग बॉस का विलेन बना दिया है. हिना ने कहा था, 'मेरी जैसी बनकर दिखा. शिल्पा शिंदे लूजर. शक्ल है नहीं. अक्ल है नहीं. भैंसी जैसी है, क्या कर पाएगी.'

शो पर लगाया भेदभाव का आरोप

एक एपिसोड में जब सलमान खान ने हिना खान को उनकी गलतियां बताने की कोशिश की, तो हिना ने सलमान पर ही भेदभाव का आरोप लगा दिया. हिना ने कहा कि ये शो कुछ ही खास लोगों के लिए चलाया जा रहा है.

हिना खान पिछले आठ सालों से टीवी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस हैं. धारावाहिक 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अक्षरा के किरदार से उन्हें काफी पहचान मिली है.

हमनें वीडियो के जरिए ये दिखाने की कोशिश की है, आखिर किस वजह से हिना खान से लोग इतनी नफरत करने लगे हैं.

ये भी पढ़ें- बिग बॉस-11: विकास-शिल्पा पहले दुश्मन, अब दोस्त, कल होगी शादी!

Speaking truth to power requires allies like you.
Become a Member
Monthly
6-Monthly
Annual
Check Member Benefits
×
×