ADVERTISEMENTREMOVE AD

FIFA World Cup 2022: मोरक्को की हार के बाद फ्रांस में हिंसा, आपस में भिड़े फैंस

मोरक्को के झंडे में लिपटे लगभग 100 फैंस ने ब्रसेल्स साउथ स्टेशन के पास पुलिस पर जलते हुए पटाखे और अन्य सामान फेंके.

Published
Aa
Aa
Small
Aa
Medium
Aa
Large

फीफा वर्ल्ड कप 2022 (FIFA World Cup 2022) में फ्रांस (France) ने मोरक्को (Morocco) को 2-0 से हराकर फाइनल में अपनी जगह बना ली है. लेकिन इसके बाद जब फैंस इस जीत का जश्न मना रहे थे, तभी मोरक्को को फैंस इस जश्न में बाधा डालने लगे और दोनों के बीच भिड़ंत भी हुई. इस दौरान पुलिस से भी मोरक्को के फैंस जा भिड़े.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

फ्रांस सड़कों पर कई जगहों पर जीत का जश्न मनाजा रहा था, लेकिन इसके बाद कई जगहों पर हिंसा भड़क गई. फ्रांस के मॉन्टपीलियर में फैंस के बीच झड़प हो गई. जानकारी के मुताबिक कथित रूप से मोरक्को के फैंस ने आगजनी की. जलती हुई चीजें सड़क पर फेंककर उत्पात मचाया. जब पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो फैंस पुलिस से भी जा भिड़े.

इसके बाद पूरे फ्रांस में पुलिस को अलर्ट किया गया और लगभग 10,000 पुलिस कर्मचारियों को तैनात किया गया है. इसके अलावा राजधानी पेरिस में भी ऐसी घटना की आशंका जताई गई लेकिन वहां भी पुलिस को तैनात कर दिया गया है.

बता दें कि मोरक्को पर दशकों पहले फ्रांस का राज हुआ करता था इस वजह से फ्रांस में कम से कम 10 लाख मोरक्कन रहते हैं और सबसे ज्यादा मोरक्कन पेरिस में बसे हुए हैं.

ब्रसेल्स में कई फैंस को हिरासत में लिया गया

फ्रांस के पड़ोसी देश बेल्जियम की राजधानी ब्रसेल्स में ऐसी घटनाएं दर्ज हुई हैं. एक दिन पहले मोरक्को के फैंस की ब्रसेल्स में पुलिस के साथ झड़प हो गई. मोरक्को के झंडे में लिपटे लगभग 100 प्रशंसकों ने ब्रसेल्स साउथ स्टेशन के पास पुलिस पर जलते हुए पटाखे और अन्य सामान फेंके. प्रशंसकों ने कचरे के थैलों और गत्ते के बक्सों में आग लगाई. इन्हें रोकने के लिए पुलिस को टीयर गैस का इस्तेमाल करना पड़ा.

इसके बाद पुलिस ने कई फैंस को हिरासत में लिया है और कहा है कि मामलू झड़प हुई थी. कोई गंभीर नुकसान नहीं हुआ है. यह जानकारी रॉयटर्स ने दी है.

Speaking truth to power requires allies like you.
Become a Member
Monthly
6-Monthly
Annual
Check Member Benefits
×
×