ADVERTISEMENTREMOVE AD

धनतेरस पर सोना खरीदना क्यों है फायदे का सौदा? समझिए एक्सपर्ट से

गोल्ड में निवेश के मौकों, फायदों, आउटलुक को लेकर कमोडिटी एक्सपर्ट अनुज गुप्ता से बात

Aa
Aa
Small
Aa
Medium
Aa
Large
ADVERTISEMENTREMOVE AD

वीडियो एडिटर: संदीप सुमन

वीडियो प्रोड्यूसर: कनिष्क दांगी

भारतीय संस्कृति के मुताबिक धनतेरस के दिन सोना खरीदने की परंपरा रही है. आप इसी परंपरा को निभाते हुए अपनी जमापूंजी को एक अच्छी जगह निवेश भी कर सकते हैं. कोरोना संकट के दौरान जब सारी दुनिया के शेयर बाजार, इकनॉमी गर्त में चले गए थे तो गोल्ड ही एक ऐसा ऐसेट क्लास था जिसने अच्छा रिटर्न दिया था और लोगों की जमापूंजी को बढ़ाया था. एंजेल ब्रोकिंग के कमोडिटी एक्सपर्ट अनुज गुप्ता बताते हैं कि गोल्ड ने एक बार सिद्ध किया है कि निवेश के लिए और रिस्क से बचने के लिए सबसे आकर्षक है. हमने गोल्ड में निवेश के मौकों, फायदों, आउटलुक को लेकर कमोडिटी एक्सपर्ट अनुज गुप्ता से बात की है.

इस धनतेरस गोल्ड खरीदना चाहिए?

गोल्ड पोर्टफोलियो में एड करना ही चाहिए, भले ही आप 20-30% ही एड करें, लेकिन एड करने से फायदा ये है कि अगर आपके दूसरे निवेशों में रिटर्न नहीं मिलता है तो गोल्ड में रिटर्न तो मिलता ही है. हालांकि पिछले दिनों में हमें इक्विटी मार्केट में गिरावट देखने को मिली थी, बाकी की एसेट क्लास में भी गिरावट आई है लेकिन गोल्ड में लगातार तेजी देखने को मिली है. गोल्ड अब अपने उच्चतम स्तरों पर कारोबार कर रहा है. गोल्ड में निवेश हमेशा से ही आकर्षक रहा है. गोल्ड में निवेश आगे भी करते रहना चाहिए.

आगे क्या रह सकता है आउटलुक?

अब रिटर्न के नजरिए से देखें तो गोल्ड ने एक साल में करीब 31% के रिटर्न दिए हैं, वहीं सिल्वर ने करीब 34% के रिटर्न दिए हैं. पिछले 5 साल के रिटर्न को देखें तो गोल्ड ने करीब 79% के रिटर्न दिए हैं, वहीं सिल्वर ने करीब 71% के रिटर्न दिए हैं. तो इस हिसाब से सिल्वर और गोल्ड में इतना बड़ा रिटर्न देखने को मिला है. निवेश के नजरिए से गोल्ड ने बाकी के सभी एसेट क्लास के बीट किया है. गोल्ड का आउटलुक अभी भी पॉजिटिव है, अगर ग्लोबल नजरिए से बात करे तो ग्रोथ फोरकास्ट भी पॉजिटिव है. तो मुश्किल ही है कि कहीं और ऐसा रिटर्न देखने को मिले.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

अपने निवेश के कितने हिस्से को गोल्ड में शामिल करना चाहिए?

हमारे हिसाब से आपको अपने निवेश के 10-20% हिस्से को गोल्ड में निवेश करना ही चाहिए. अगर आप थोड़ा ज्यादा निवेश करना चाहते हैं तो 30-40% तक भी गोल्ड में निवेश कर सकते हैं. ये आपके लंबे वक्त में एक अच्छा रिटर्न देगा और आंकड़ों में भी हमने ये देखा है.

किस रूप में लें सोना?

बतौर निवेशक आपका जैसा सोना लेने का मन हो वो ले सकते हैं. लेकिन निवेश के नजरिए से गोल्ड ईटीएफ, गोल्ड बॉन्ड आप ले सकते हैं. वहीं ट्रेडिंग के नजरिए से MCX गोल्ड फ्यूचर्स ऑप्शंस हैं, वहां पर आसानी से ड्रेट कर सकते हैं. अगर आपको इस्तेमाल के लिए गोल्ड लेना है तो आप गोल्ड को फिजिकल फॉर्म में भी ले सकते हैं. सरकारी सोवरेन बॉन्ड में तय रिटर्न भी है, वो एक आकर्षक निवेश की जगह होगी.

गोल्ड में लॉन्ग टर्म निवेश के बारे में सोच सकते हैं?

जीतनी भी मेजर इकनॉमी हैं सभी की जीडीपी में गिरावट देखने को मिली हैं. इसकी वजह से गोल्ड की डिमांड बढ़ी है, सेंट्रल बैंक ने भी अपने पोर्टफोलियो में गोल्ड को शामिल किया है. निवेशकों ने भी ईटीएफ के रूप में अपने पोर्टफोलियो में गोल्ड को एड किया है. गोल्ड की डिमांड बढ़ती हुई दिख रही है. आने वाले दिनों में गोल्ड 60-65 हजार रुपये तक मतलब करीब 2200-2400 तक के लेवल गोल्ड में देखने को मिल सकते हैं. तो उम्मीद करते हैं आपको गोल्ड में अच्छा रिटर्न मिलेगा.

Published: 
Speaking truth to power requires allies like you.
Become a Member
Monthly
6-Monthly
Annual
Check Member Benefits
×
×