ADVERTISEMENTREMOVE AD

Chandrayaan-3 के चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग को तैयार: लाइव स्ट्रीमिंग यहां देखें

ISRO ने कहा कि लैंडर मॉड्यूल को आंतरिक जांच से गुजरना होगा और लैंडिंग साइट पर सूर्योदय का इंतजार करना होगा.

Published
Aa
Aa
Small
Aa
Medium
Aa
Large

भारत (India) बुधवार, 23 अगस्त की शाम को चंद्रमा पर अपने लैंडर की सॉफ्ट लैंडिंग कराने का प्रयास करेगा. 600 करोड़ रुपये का चंद्रयान-3 (Chandryaan3) मिशन भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी के अधिकारियों और अन्य लोगों के लिए 19 मिनट का आतंक, रहस्य और उत्साह प्रदान करने के लिए पूरी तरह तैयार है.चंद्रयान-3 अंतरिक्ष यान द्वारा ले जाया गया लैंडर चंद्र मिट्टी की ओर उतरना शुरू कर देगा.

ADVERTISEMENTREMOVE AD
14 जुलाई को भारत का चंद्रयान-3 आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से सफलतापूर्वक लॉन्च किया गया था. इसके कुछ हफ्ते बाद 5 अगस्त को लैंडर चंद्रमा की क्लास में प्रवेश कर गया.

कब और कहां होगी लैंडिंग?

लैंडर मॉड्यूल 23 अगस्त को चंद्रमा की सतह पर उतरने के लिए तैयार है. इस सफलता के बाद इस लिस्ट में अमेरिका, चीन और रूस के बाद भारत चौथा देश बन जाएगा. ISRO ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ऐतिहासिक लैंडिंग की तारीख और समय का ऐलान किया है. इसमें बताया गया है कि 23 अगस्त, 2023 को लगभग 18:04 बजे यानी शाम के 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रयान-3 चांद की सतह पर उतरने के लिए तैयार है.

ISRO ने पहले बताया था कि लैंडर चांद के दक्षिणी ध्रुवीय इलाके में "सॉफ्ट लैंडिंग" की कोशिश करेगा. चंद्रमा की सतह पर लैंडर के छूने के बाद भी, इसका प्रोपल्सन मॉड्यूल पृथ्वी के वायुमंडल के बारे में स्टडी करने के लिए चंद्रमा के चारों तरफ चक्कर लगाता है.

कहां और कैसे देखें लाइव स्ट्रीमिंग?

चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर उतरने से पहले ISRO ने 20 अगस्त को एक पोस्ट में बताया कि कैसे दुनिया भर के लोग चंद्रयान-3 को अपने चंद्र मिशन को सफलतापूर्वक पूरा करते हुए देख सकते हैं.

अपनी ऑफिसियल साइट पर एक मैसेज के जरिए ISRO ने बताया कि बुधवार को 17:27 बजे से इसका लाइव कवरेज ISRO की वेबसाइट, यूट्यूब, फेसबुक पेज और डीडी नेशनल टीवी चैनल सहित कई प्लेटफार्मों के जरिए सीधा प्रसारण किया जाएगा.

ISRO ने कहा कि देशभर के सभी स्कूलों और शैक्षणिक संस्थानों के बच्चों को इस ऐतिहासिक आयोजन में एक्टिव भूमिका निभाने के लिए आमंत्रित किया गया है.

Speaking truth to power requires allies like you.
Become a Member
Monthly
6-Monthly
Annual
Check Member Benefits
×
×