ADVERTISEMENTREMOVE AD

विकास-हिना के बारे में Bigg Boss विनर शिल्पा की दो टूक, कहा...

बिग बॉस 11 के आखिरी दिनों में शिल्पा-विकास के जो रिश्ते थे, इंटरव्यू के बाद उनपर विश्वास नहीं होगा

Aa
Aa
Small
Aa
Medium
Aa
Large

अनलिमिटेड ड्रामा, इमोशन और विवादों के बाद बिग बॉस का 11वां सीजन खत्म हो गया है. छोटे पर्दे पर 'अंगूरी भाभी' का किरदार निभाकर मशहूर हुईं, शिल्पा शिंदे ने इस सीजन का खिताब और 44 लाख रुपये अपने नाम कर लिए हैं. घर से बाहर आने के बाद हर सदस्य, दूसरे सदस्य के बारे में अपनी राय जाहिर करता नजर आ रहा है.

ऐसे में क्विंट ने शिल्पा शिंदे से खास बातचीत की, इस दौरान शिल्पा ने विकास गुप्ता, हिना खान समेत सभी सदस्यों के साथ अपने रिश्ते पर खुलकर बातचीत की.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

हिना खान से मिलना नहीं चाहती शिल्पा शिंदे!

शिल्पा शिंदे का मानना है कि बिग बॉस के बाहर हिना खान से बहुत कम मुलाकात होगी. उनकी बातों से साफ है कि वो हिना खान से जान पहचान के अलावा दोस्ती नहीं ही करना चाहती. इस शो के शुरुआत से लेकर अंत तक बहुत कम मौके आए जब हिना-शिल्पा के बीच दोस्ती नजर आई.

विकास गुप्ता और मैं दोस्त नहीं: शिल्पा

शिल्पा शिंदे का मानना है कि वो टीवी प्रोड्यूसर और इस शो के सेकेंड रनर अप विकास गुप्ता को अपना दोस्त नहीं कह सकती. हालांकि, उन्होंने कहा कि वो मेरे सहयोगी हैं. शिल्पा का कहना है कि उन्होंने विकास के साथ काम करने का वादा किया था, अब वो विकास के साथ 'छोटा' सा काम करने के लिए तैयार हैं. शिल्पा शिंदे को अब भी लगता है कि विकास उनसे नफरत करते हैं.

शो में विकास-शिल्पा के बीच हुई थी जमकर लड़ाई

बिग बॉस के इस सीजन में शिल्पा-विकास के बीच चली नोकझोंक को दर्शकों ने खूब पसंद किया. शुरुआत के 5 हफ्तों में तो शिल्पा शिंदे ने विकास को जमकर परेशान किया था. लेकिन बाद में दोनों के बीच रिश्ते सुधरते नजर आए. बता दें कि साल 2016 में शिल्पा शिंदे ने मशहूर शो 'भाबीजी घर पर हैं' से किनारा कर लिया था. शिल्पा का दावा है कि प्रोड्यूसर विकास गुप्ता ने ही उन्हें शो से बाहर जाने के लिए मजबूर किया था. वहीं विकास गुप्ता इस बात से इनकार करते हैं.

Published: 
Speaking truth to power requires allies like you.
Become a Member
Monthly
6-Monthly
Annual
Check Member Benefits
×
×