ADVERTISEMENTREMOVE AD

बिग बॉस 14: घर से बेघर होने पर क्या बोलीं जैस्मिन भसीन 

मैं बाहर आकर सबसे ज्यादा अली को मिस कर रही हूं: जैस्मिन

Updated
Aa
Aa
Small
Aa
Medium
Aa
Large
ADVERTISEMENTREMOVE AD

बिग बॉस 14 से जैस्मिन भसीन के इविक्शन ने सबको चौंका दिया था . यहां तक की बिग बॉस के होस्ट सलमान खान भी ये देख कर रो पड़े थे. जैस्मिन के घर से बेघर होने के बाद बिग बॉस कंटेस्टेंट अली गोनी का भी रो-रो कर बुरा हाल हो गया था. जिसके बाद से उनके फैंस बिग बॉस के निर्माताओं से उन्हें वापस बुलाने के लिए कह रहे हैं. जैस्मिन भसीन से क्विंट ने खास बातचीत की और उनसे बिग बॉस के घर में उनके सफर के बारे में जाना.

जैस्मिन ने क्विंट को बताया कि जब से वह बिग बॉस के घर से बाहर आई है वह तब से बहुत डिसिप्लिन हो गई है और वह बाहर आकर अली को बहुत ज्यादा मिस कर रही हैं. उन्होंने कहा कि , मैंने बाहर आकर छोले भटूरे , बिरयानी खाई .वहां पर रोज दाल चावल खाकर मैं बोर हो गई थी.

बाहर आकर बाकी कंटेस्टेंट का गेम समझ आ रहा है: जैस्मिन

जैस्मिन से जब पूछा गया कि बिग बॉस के घर से बाहर आकर उन्हें बाकी कंटेस्टेंट के बारे में क्या लगता है ? तो उन्होंने कहा कि बाहर आकर सबकी बातें अच्छे से समझ में आ रही हैं

घर के अंदर एक-दो ऐसे लोग हैं जिनकी सोच बहुत खतरनाक है. अब मुझे बाहर आकर उनका गेम समझ आ रहा है. घर के अंदर जिस चालाकी से रुबीना खेलती हैं और अपने रिश्ते का इस्तेमाल, गेम प्लानिंग में करती हैं, वो सब बाहर से समझ आ रहा हे .
जैस्मिन भसीन
ADVERTISEMENTREMOVE AD

सलमान के साथ रिश्ते पर बोलीं जैस्मिन

बिग बॉस के होस्ट सलमान खान से जैस्मिन के रिश्ते पर जब उनसे सवाल पूछा गया कि,जब सलमान खान ने उन्हें राखी सावंत से हुई लड़ाई के लिए डांटा तो उन्हें कैसा महसूस हुआ. इस पर जैस्मिन ने कहा कि, सलमान को घर के गेम के बारे में मुझसे ज्यादा पता था. वो मुझे हमेशा मेरे हित के लिए समझाते थे, डांटते नहीं थे. उनके साथ मेरा बॉन्ड हमेशा से बहुत ही ज्यादा प्यारा रहा है

ADVERTISEMENTREMOVE AD

मैं अली के बाहर आने का इंतजार करूंगी

जैस्मिन ने कहा कि मैं जब से बिग बॉस के घर से बाहर हुई हूं, मैं अली को बहुत मिस करती हूं. बिग बॉस के घर में अली मेरे लिए बहुत बड़ा सहारा था. उन दोनों के रिश्तो के बारे में जब उनसे पूछा गया तो उन्होंने कहा-

मैं लकी हूं कि मुझे एक सच्चा प्यार मिला है, जो आज के समय में मिलना काफी मुश्किल है. शादी का डिसीजन किसी एक का नहीं होता, इसमें दो परिवारों को मिलकर फैसला लेना होता है. मैं अली का बिग बॉस के घर से बाहर आने का इंतजार करूंगी, फिर हम मिलकर इस बारे में बात करेंगे.
ADVERTISEMENTREMOVE AD

बिग बॉस 14 के सीजन की ट्रॉफी अब अब धीरे-धीरे घरवालों के करीब आ रही है. ऐसे में देखना यह होगा कि घर में कौन से खिलाड़ी बचते हैं और कौन से खिलाड़ी एविक्ट होते हैं. जब जैस्मिन से उनके टॉप 3 कंटेस्टेंट पूछे गएं, तो उन्होंने अली ,रुबीना और राहुल का नाम लिया और कहा इन खिलाड़ियों के जीतने के ज्यादा चान्सेस हैं.

Published: 
Speaking truth to power requires allies like you.
Become a Member
Monthly
6-Monthly
Annual
Check Member Benefits
×
×