ADVERTISEMENTREMOVE AD

Bigg Boss 14: घर जाकर पहला काम क्या करेंगी विनर रुबीना दिलैक

Bigg Boss 14 Winner Rubina Dilaik Interview: बिग बॉस जीतने के बाद रुबीना दिलैक से खास बातचीत

Published
Aa
Aa
Small
Aa
Medium
Aa
Large
ADVERTISEMENTREMOVE AD

बिग बॉस का 14वां सीजन रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) ने जीत लिया है. रुबीना ने इस बार एंट्री के बाद से ही शानदार खेल दिखाया. बिग बॉस के घर में रुबीना की एंट्री पति अभिनव शुक्ला के साथ हुई थी. जीतने के बाद क्विंट से खास बातचीत में उन्होंने जीत का सारा श्रेय अपने फैंस और पति अभिनव को दिया.

रुबीना (Rubina Dilaik) ने बताया कि अगर बिग बॉस हाउस में अभिनव उनके साथ नहीं आते तो वो अकेले इस घर में आती भी नहीं. अकेले जब भी बुलाया गया तब उन्होंने मना कर दिया था.

अपने रिश्ते की सच्चाई और पब्लिक इमेज को लेकर सबसे बड़ा चैलेंज था लेकिन इस घर में आने के बाद रिजेक्शन को अच्छे से हैंडल करना सीख गई. मेरे में बदलाव अच्छे के लिए आया.
रुबीना दिलैक

घर से निकलने के बाद सबसे पहला काम क्या करेंगी पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि घर पहुंचते ही मैं अपने मम्मी-पापा को गले लगाऊंगी और अभिनव के साथ विक्ट्री किस शेयर करूंगी. और उसके बाद एक बच्चे की तरह सो जाउंगी.

रूबीना के मुताबिक़ वो बिग बॉस का रूटीन सबसे ज़्यादा मिस करेंगी. राहुल वैद्य के साथ अपने रिश्ते पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि मैं साफ दिल से आई थी और साफ दिल से ही जा रही हूँ. जो भी आगे रिश्ते रखना चाहता है उसका स्वागत है.

Speaking truth to power requires allies like you.
Become a Member
Monthly
6-Monthly
Annual
Check Member Benefits
×
×