ADVERTISEMENTREMOVE AD

फीका है अक्षय तृतीया 2020 लेकिन ज्वेलर निकाल रहे रास्ता

इस साल अक्षय तृतीय पर सोने की खरीदारी पिछले साल की तुलना में 92 से 95 फीसदी तक कम हो सकती है. 

Updated: 
Aa
Aa
Small
Aa
Medium
Aa
Large

देश में कोरोना वायरस महामारी और लॉकडाउन के बीच अक्षय तृतीया का पर्व 26 अप्रैल को मनाया जाएगा. अक्षय तृतीया के दिन सोने की खरीदारी करने की मान्यता है.लेकिन इस बार अक्षय तृतीया पर कोरोना वायरस और लॉकडाउन का असर पड़ सकता है.

इस वजह से बाजार में काफी मायूसी है. अनुमान लगाया जा रहा है कि इस साल अक्षय तृतीया पर सोने की खरीदारी पिछले साल की तुलना में 92 से 95 फीसदी तक कम हो सकती है. यानी कि मात्र 5-10 फीसदी ही खरीदारी होगी.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

सर्राफा बाजार में अक्षय तृतीया के समय काफी तेजी होती है और ज्वेलर्स इसकी तैयारी में काफी पहले से लगे होते हैं. लेकिन इस बार कोरोना वायरस की वजह से एक महीने से अधिक लॉकडाउन है और सारे काम ठप पड़े हैं. ऐसे में न तो बाजार में डिमांड है और न ही प्रोडक्ट.

दिल्ली के एंजल ब्रोकिंग के डिप्टी वीसी अनुज गुप्ता ने बताया कि, इस साल किसी तरह की डिमांड नहीं दिख रहा है. उन्होंने कहा,

पिछले साल अक्षय तृतीया के दिन सोने की बिक्री 33 से 35 टन हुई थी, लेकिन इस बार कोई मांग नहीं है. लॉकडाउन की वजह से इस बार 400 से 500 करोड़ रुपये का नुकसान होगा. इस बार अक्षय तृतीया में 92 से 95 प्रतिशत तक डिमांड कम होगी यहां तक की ये शून्य भी हो सकता है.

लॉकडाउन की वजह से सोने का इंपोर्ट भी कम

उन्होंने कहा कि, इस साल कोरोना वायरस और लॉकडाउन की वजह से भारत में सोने का इंपोर्ट भी कम हुआ है. यहां करीब 73 प्रतिशत तक इंपोर्ट कम किया गया है. उन्होंने बताया, इस समय फिजिकल ज्वेलरी तो उपलब्ध नहीं है लेकिन सरकार ने गोल्ड बॉन्ड लॉन्च किया है उसमें इन्वेस्टमेंट किया जा सकता है, बैंक खुला है इसलिए वहां से गोल्ड क्वाइन की खरीदारी कर सकते हैं. साथ ही ऑनलाइन भी गोल्ड की खरीदारी कर सकते हैं.

उन्होंने यह भी कहा कि फिलहाल सोने की अब तक की ऊंची कीमत है इसलिए जो छोटे निवेशक है और जो छोटी ज्वेलरी लेते हैं उनकी पहुंच से भी ये बाहर होती जा रही है. इस वजह से भी सोने की मांग कम हो गई है.

ऑनलाइन कर सकते हैं सोने की खरीदारी

आईबीजेए के राष्ट्रीय सचिव सुरेंद्र मेहता ने बताया कि, ज्वेलरों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने ग्राहकों और खरीदारों को फोन कर या मैसेज, ईमेल से संपर्क कर सकते हैं. उन्हें व्हाटसएप के जरिए सोने की बुकिंग करने के लिए कह सकते हैं.

मुंबई सर्राफा बाजार के सचिव कुमार जैन ने कहा, जो अक्षय तृतिया पर सोने की खरीदारी के इच्छुक होंगे वह जरूर खरीदारी करेंगे. वह उस दिन सोने की बुकिंग कर सकते हैं वह उसी रेट में होगा और जब लॉकडाउन खत्म होगा तो उन्हें डिलीवर कर दिया जाएगा.

Published: 
Speaking truth to power requires allies like you.
Become a Member
Monthly
6-Monthly
Annual
Check Member Benefits
×
×