ADVERTISEMENTREMOVE AD

एसिड अटैक फाइटर लक्ष्मी पर बायोपिक, कहा-बढ़ेगी जागरुकता 

दीपिका निभाएंगी लक्ष्मी का किरदार

Aa
Aa
Small
Aa
Medium
Aa
Large
ADVERTISEMENTREMOVE AD

दीपिका पादुकोण निभाएंगी एक एसिड अटैक सर्वाइवर का किरदार. एक लड़की जिसने कितना कुछ सहा लेकिन हार नहीं मानी. ये कहानी है दिल्ली की लक्ष्मी अग्रवाल की. एक आम सी लड़की जो अपनी दिलेरी से खास बन गई. एसिड अटैक का मुकाबला करने वाली लक्ष्मी की जिंदगी पर मेघना गुलजार जैसी कामयाब निर्देशक फिल्म बनाने जा रही हैं. दीपिका, लक्ष्मी का किरदार अदा करेंगी. इस फिल्म के साथ ही दीपिका प्रोड्यूसर भी बनेंगी. लक्ष्मी ने इस फिल्म और अपनी जिंदगी के बारे में क्विंट से बात की.

लक्ष्मी ने फिल्म को लेकर खुशी जाहिर की. उन्होंने बताया कि मेघना गुलजार ने साल 2016 में फिल्म का कॉन्ट्रेक्ट उनके साथ साइन किया था. लक्ष्मी ने कहा,

फिल्में देखकर काफी लोग जागरुक होते हैं. मेघनाजी कई प्रेरणादायी स्टोरी लेकर सामने आती हैं. ये काफी खुशी की बात है कि मेरी स्टोरी भी आ रही है. लोगों को इस तरह पता चलेगा कि एक सर्वाइवर की जिंदगी क्या होती है. एसिड अटैक के बाद क्या हालत हो जाती है. बाकी एसिड अटैक सर्वाइवर भी निकलकर बाहर आएंगे. उन्हें भी लगेगा कि उन्हें बाहर आकर बोलना चाहिए. अपनी बात को रखना चाहिए. ऐसे लोगों को दोषी ठहराना भी बंद होगा.  
लक्ष्मी, एसिड अटैक सर्वाइवर
ADVERTISEMENTREMOVE AD

मिसाल बनी लक्ष्मी की जिंदगी

महज 15 साल की उम्र में लक्ष्मी को जिंदगी का सबसे बड़ा दर्द झेलना पड़ा जब एक लड़के ने उन पर एसिड फेंक दिया. चेहरा बुरी तरह झुलस गया. कई सर्जरी करनी पड़ी. लेकिन जज्बे और हिम्मत ने नई राहें खोल दीं. 2014 में लक्ष्मी को मिशेल ओबामा के हाथों इंटरनेशनल विमेन ऑफ करेज अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. फिलहाल वो अपने एनजीओ छांव फाउंडेशन के जरिए एसिड अटैक पीड़ित लड़कियों के लिए काम कर रही हैं. लक्ष्मी ने बताया कि फिल्म को लेकर वो लगातार डायरेक्टर मेघना गुलजार के संपर्क में हैं,

मेरी मेघनाजी से लगातार बात हो रही है. मैं अपनी कहानी उनको बताती रहती हूं. मेरी जिंदगी को वो दर्शा रही हैं. दीपिकाजी से मेरी मुलाकात नहीं हुई है. लगातार मेरी मेघनाजी से ही बात चल रही है. वो मेरे पूरे जीवन पर ही बात कर रही हैं.
लक्ष्मी, एसिड अटैक सर्वाइवर

फिल्म की शूटिंग फरवरी 2019 में शुरू होगी.

Speaking truth to power requires allies like you.
Become a Member
Monthly
6-Monthly
Annual
Check Member Benefits
×
×