ADVERTISEMENTREMOVE AD

कितनी आम है ‘आम आदमी फैमिली’,शर्मा  फैमिली का Exclusive इंटरव्यू 

लो आ गया! “आम आदमी फैमिली” का तीसरा सीजन आ गया! 

Published: 
Aa
Aa
Small
Aa
Medium
Aa
Large

वीडियो एडिटर: वीरू कृष्ण मोहन

आजकल जहां रोमांटिक, एक्शन, थ्रिलर जॉनर वाली वेब सीरीज देखने को मिलती है, उसी बीच कॉमेडी फैमिली ड्रामा "आम आदमी फैमिली" का सीजन 3 लॉन्च हुआ है. जिसका बेसब्री से फैंस को इंतजार था. ये सीरीज, एक सिंपल मिडिल क्लास फैमिली पर बेस्ड है, आपको अपनी फैमिली की याद दिला देगी! क्विंट हिंदी ने बृजेंद्र काला और लुबना सलीम से बातचीत की और उनसे यह जाना कि वो कितने मिडिल क्लास हैं.

बृजेंद्र काला, जो "आम आदमी फैमिली" में 'मिस्टर शर्मा' का किरदार निभा रहे हैं, वो हर मिडिल क्लास पापा की तरह ही हैं. और लुबना सलीम (सीरीज में 'मधु' के रोल में) वैसी ही क्यूट मिडिल क्लास मम्मी हैं, जो घर को बहुत ही अच्छी तरह चलाती हैं. चंदन आनंद ने इस सीरीज में घर के बेटे 'बॉबी' का रोल प्ले किया है, जो बहुत शैतान है और गुंजन मल्होत्रा ने 'बॉबी' की बहन 'सोनू' का किरदार निभाया है जो कि घर की बहुत लाडली हैं

‘आम आदमी फैमिली’ दादी के बिना तो अधूरी है, जिसका रोल कमलेश गिल ने किया है. दादी, इस घर में, किसी शैतान बच्चे से कम नहीं हैं.

इस 5 लोगों की फैमिली में आपका कोई न कोई पसंदीदा कैरेक्टर जरूर बनेगा. हर फैमिली की तरह ही दिखने वाली इस "आम आदमी फैमिली" ने अपने पिछले 2 सीजन से सबका दिल जीता और अब आपको हंसाने- रुलाने फिर आ गयी है यह फैमिली अपने तीसरे सीजन के साथ.

आप इस सीरीज को TVF प्ले और MX प्लेयर पर देख सकते हैं.

Speaking truth to power requires allies like you.
Become a Member
Monthly
6-Monthly
Annual
Check Member Benefits
×
×