एपल ने बुधवार को आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस लॉन्च कर दिया. इसके साथ ही कंपनी ने एपल वॉच सीरीज 2 से भी पर्दा उठा दिया.
हालांकि इस फोन की बिक्री भारत में 7 अक्टूबर से शुरू होगी. इसकी कीमत 60 हजार रुपये से शुरू होगी. फीचर्स में बदलाव के साथ इसकी कीमत 1 लाख रुपये से भी ज्यादा होगी.
इसमें हेडफोन लगाने के लिए कोई जैक नहीं होगा, बल्कि इसकी जगह लाइटनिंग पोर्ट मिलेगा. लाइटनिंग कनेक्टर के साथ ईयरपॉड्स होंगे. नए फोन में बैटरी लाइफ भी पहले से बेहतर मिलेगा.
एपल के नए फोन्स के फीचर के बारे में हर कोई जानना चाहता है. ऐसे में हम आपको बता रहे हैं आईफोन 7 के बारे में हर जरूरी बातें. देखें ये खास वीडियो.
Read Latest News and Breaking News at The Quint, browse for more from hindi and videos
Topics: एप्पल
Published: