उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की 9 विधानसभा सीटों पर 20 नवंबर को उपचुनाव (UP Assembly By-Election) के लिए वोटिंग होगी. 23 नवंबर को नतीजे आएंगे. लोकसभा चुनाव में जिस तरह से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को प्रदेश में झटका लगा और समाजवादी पार्टी (एसपी) उभरी, सभी की नजरें अब उपचुनाव पर टिकी हैं.
राजनीतिक पंडित इस चुनाव को योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के लिए टेस्ट बता रहे हैं, तो दूसरी तरफ अखिलेश यादव पर लोकसभा चुनाव के प्रदर्शन को दोहराने की चुनौती है. मायावती की बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) के आने से मुकाबला दिलचस्प हो गया है.

