महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 (Maharashtra Assembly Election 2024) के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) और महा विकास अघाड़ी (MVA) ने रविवार, 10 नंवबर को अपने-अपने घोषणापत्र जारी किए. बीजेपी ने 'संकल्प पत्र' के नाम से मेनिफेस्टो लॉन्च किया है. वहीं MVA ने अपनी घोषणापत्र का नाम 'महाराष्ट्रनामा' रखा है.
BJP ने जहां महिलाओं के लिए 2100 रुपये प्रतिमाह का वादा किया है तो वहीं MVA ने 'महालक्ष्मी स्कीम' के तहत 3000 रुपये प्रतिमाह की घोषणा की है. दोनों ने ही किसानों के लिए कर्जमाफी का ऐलान किया है. आइए जानते हैं बीजेपी और महा विकास अघाड़ी के घोषणापत्रों की बड़ी बातें.

