लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Election) के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने प्रत्याशियों की 5वीं सूची जारी कर दी है. इस लिस्ट में कुल 111 उम्मीदवारों का ऐलान किया गया है. बीजेपी उम्मीदवारों की इस लिस्ट में कंगना रनौत से लेकर अरुण गोविल जैसी फिल्मी दुनिया के बड़े नाम हैं. तो वहीं वरुण गांधी जैसे ऐसे नाम भी हैं जिन्हें पार्टी ने सीट से टिकट काट दिया है.
चलिए आपको बताते हैं कि कौन-कौन सी ऐसी सीटें हैं जहां पार्टी के ऐलान ने सबका ध्यान खिंचा है. 2 ऐसे नाम भी हैं जिन्होंने लिस्ट आने से पहले ही सरेंडर कर दिया था.

