Haryana Exit Poll 2024: हरियाणा में अबकी बार कांग्रेस की बहुमत वाली सरकार बनने जा रही है. ऐसा अनुमान अलग-अलग एग्जिट पोल्स में लगाए गए हैं. एक तरफ कांग्रेस 10 सालों बाद सत्ता में वापसी करती दिख रही है. दूसरी तरफ बीजेपी के जीत की हैट्रिक का सपना टूटता दिख रहा है.
हरियाणा विधानसभा की कुल 90 सीटों के लिए शनिवार, 5 अक्टूबर को वोटिंग हुई. चुनाव आयोग के मुताबिक, शाम 7 बजे तक 61.19 फीसदी मतदान दर्ज हुआ है.

