हरियाणा के चुनावी ओलंपिक में कांग्रेस गोल्ड की तलाश में है और उसने पहलवान विनेश फोगाट को चुनावी अखाड़े में उतार भी दिया है. हरियाणा विधानसभा चुनाव (Haryana Election 2024) की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, सूबे की सियासत का पारा बढ़ता जा रहा है. बीजेपी के बाद कांग्रेस ने आगामी चुनाव के लिए शुक्रवार, 6 सितंबर को 31 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की. इसके तुरंत बाद एक और प्रत्याशी का नाम जारी किया गया. खास उम्मीदवारों में, पहलवान विनेश फोगाट को जुलाना सीट से टिकट दिया गया, वहीं पार्टी ने हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा को गढ़ी सांपला-किलोई निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए नॉमिनेट किया है.
चलिए यहां समझने की कोशिश करते हैं कि कांग्रेस की इस लिस्ट में कौन सी राजनीतिक समीकरण साधने की कोशिश दिख रही है. क्या तमाम दावों की तर्ज पर चुनाव के साथ-साथ कांग्रेस कैंडिडेट लिस्ट के स्तर पर भी बीजेपी को पछाड़ते नजर आ रही है?

