हरियाणा में विधानसभा चुनाव (Haryana Election 2024) होने में बमुश्किल से दो महीने बचे हैं, और बलात्कार का दोषी डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह (Gurmeet Ram Rahim Singh) एक बार फिर से बाहर आ गया है. साल 2017 में राम रहीम को 20 साल जेल की सजा मिली थी और उसे इस बार 21 दिन का फरलो मिला है. उसे मंगलवार, 13 अगस्त की सुबह रोहतक की सुनारिया जेल से रिहा किया गया और फिर वह उत्तर प्रदेश के बागपत स्थित बरनावा आश्रम पहुंचा.
राम रहीम पिछले 4 सालों में 10 बार जेल से बाहर आया है और खास बात यह है कि अधिकतर बार वह उसी वक्त बाहर आया है जब हरियाणा-पंजाब और आस-पास के राज्यों में किसी न किसी तरह का चुनाव हो रहा होता है.
सवाल है कि क्या बलात्कार के इस दोषी को मिलने वाले पैरोल और फरलो का कोई राजनीतिक कनेक्शन है? क्या वह बाहर आने के बाद अपने समर्थकों को राजनीतिक रूप से इंफ्लूएंस करता है?

.jpg?auto=format%2Ccompress&fmt=webp&width=720)