Delhi Elections Exit Polls 2025: दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर बुधवार, 5 फरवरी को वोटिंग हुई. चुनाव के नतीजे 8 फरवरी को आएंगे, लेकिन उससे पहले एग्जिट पोल्स के आंकड़ें आ चुके हैं. 6 एग्जिट पोल्स में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को बहुमत मिलता दिख रहा है. एग्जिट पोल्स में अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी (AAP) की सीटें घटकर आधी रहने का अनुमान जताया गया है. वहीं 10 साल बाद कांग्रेस का खाता खुलने की संभावना है.
अगर एग्जिट पोल्स सही साबित होते हैं तो भारतीय जनता पार्टी 26 साल बाद दिल्ली की सत्ता पर काबिज होती दिख रही है.

