Danish Ali Suspended from BSP: बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने अपने सांसद दानिश अली पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाते हुए उन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया है. लोकसभा सांसद दानिश अली के साथ कुछ महीने पहले सदन में बीजेपी नेता, रमेश बिधूड़ी ने दुर्व्यवहार किया था, उन्हें अपशब्द कहे थे.
दानिश अली ने पार्टी के इस फैसले को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है और किसी भी तरह के पार्टी विरोधी काम करने से आरोपों से इनकार किया है.

