देश के 7 राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव (By Election 2024) के नतीजे आ गए हैं. लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Election) के बाद एक तरफ भारतीय जनता पार्टी (BJP) की प्रतिष्ठा दांव पर थी, तो दूसरी तरफ विपक्षी इंडिया गुट के लिए यह लिटमस टेस्ट कहा जा रहा था.
उपचुनाव में बीजेपी को तगड़ा झटका लगा है. पश्चिम बंगाल की तीन सीटें पार्टी के हाथ से निकल गई है. तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने क्लीन स्वीप किया है. दूसरी तरफ कांग्रेस का भी ग्राफ बढ़ा है. हिमाचल, उत्तराखंड से लेकर तमिलनाडु तक 'INDIA' गुट का जादू चला है.

