ADVERTISEMENTREMOVE AD
Members Only
lock close icon

नीतीश कुमार अब भी 'बिग ब्रदर'! बिना सीट शेयरिंग उम्मीदवार ऐलान के क्या मायने?

सीएम नीतीश कुमार ने राजपुर सीट से जेडीयू उम्मीदवार के तौर पर पूर्व मंत्री संतोष निराला का नाम घोषित कर दिया है.

Published: 
story-hero-img
i
Aa
Aa
Small
Aa
Medium
Aa
Large

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के घटक दलों में सीट शेयरिंग को लेकर मंथन का दौर जारी है. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी), जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) सहित अन्य सहयोगी दल कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे ये अभी तक फाइनल नहीं हो पाया है.

इस बीच शनिवार, 6 सितंबर को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सबको चौंकाते हुए बक्सर में आयोजित एनडीए कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम के दौरान जिले की राजपुर विधानसभा सीट से जेडीयू उम्मीदवार के तौर पर पूर्व मंत्री संतोष निराला का नाम घोषित कर दिया. कार्यक्रम में बीजेपी नेता और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी मौजूद थे.

संतोष निराला की ओर इशारा करते हुए सीएम नीतीश ने कहा, "अब कुछ ही दिनों में चुनाव होने वाले हैं. ध्यान दीजिएगा. इस बार आप जिताइएगा न इनको? फिर जिताइएगा न?"
Become a Member to unlock
  • Access to all paywalled content on site
  • Ad-free experience across The Quint
  • Listen to paywalled content
  • Early previews of our Special Projects
×
×