बिहार के 1.11 करोड़ से अधिक लोगों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन के रूप में अब में हर महीने 1100 रुपये मिलेंगे. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन के तहत मिलने वाली राशि में ढाई गुना से भी ज्यादा का इजाफा किया है. पहले यह पेंशन 400 रुपये मासिक थी.
मुख्यमंत्री ने पिछले दिनों 'महिला संवाद' कार्यक्रम की समीक्षा बैठक में पेंशन की राशि में 175 प्रतिशत की बढ़ोतरी की घोषणा की थी. जुलाई महीने से बढ़ी हुई राशि लोगों के खातों में ट्रांसफर होगी.

