बिहार (Bihar) की चार विधानसभा सीटों- तरारी, रामगढ़, बेलागंज और इमामगंज पर उपचुनाव का बिगुल बज चुका है. अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले इसे 'सत्ता का सेमीफाइनल' कहा जा रहा है. उपचुनाव के लिए 13 नवंबर को वोट डाले जाएंगे और 23 नवंबर को नतीजे आएंगे.
NDA और INDIA गठबंधन के बीच आमने-सामने की टक्कर में प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी की एंट्री से मुकाबला दिलचस्प हो गया है. माना जा रहा है कि उपचुनाव में त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल सकता है.

