बिहार विधानसभा चुनाव में अभी कुछ महीनों का वक्त है, लेकिन जोर-आजमाइश का दौर शुरू हो गया. एक हफ्ते पहले लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) (LJP-R) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया.
8 जून को आरा में आयोजित नवसंकल्प महासभा में उन्होंने कहा, "आज जब ये सवाल पूछा जाता है कि क्या चिराग पासवान बिहार से विधानसभा का चुनाव लड़ेगा? तो हां, मैं बिहार से चुनाव लड़ूंगा." इसके साथ ही उन्होंने कहा,
"मैं बिहार की 243 सीटों पर चुनाव लड़ूंगा. मैं बिहार की हर एक सीट से बिहार और बिहारियों को फर्स्ट बनाने के लिए चुनाव लड़ूंगा. और सबसे बड़ी बात- मैं बिहार से चुनाव नहीं लड़ूंगा, मैं बिहार के लिए चुनाव लड़ूंगा."

