ADVERTISEMENTREMOVE AD
Members Only
lock close icon

बिहार: कैश ट्रांसफर स्कीम गेम चेंजर या 'रिश्वत'? क्या आचार संहिता का उल्लंघन हुआ

क्या गरीब राज्य बिहार में महिलाओं को दिए जाने वाले कैश ट्रांसफर स्कीम ने NDA की जीत में मदद की?

Published: 
story-hero-img
i
Aa
Aa
Small
Aa
Medium
Aa
Large

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे आ चुके हैं और राज्य की राजनीति में बड़े बदलाव की तस्वीर सामने आई है. राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने राज्य में भारी बढ़त बनाई. इस गठबंधन में बीजेपी, नीतीश कुमार की JD(U), चिराग पासवान की LJP(RV) और अन्य पार्टियां शामिल हैं.

शुक्रवार 14 नवंबर को जैसे ही नतीजे आने लगे, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने कम से कम 200 सीटों पर बढ़त बना ली. फाइनल नतीजों में बीजेपी ने RJD को पीछे छोड़ते हुए सबसे बड़ी पार्टी का दर्जा हासिल किया और 89 सीटों पर जीत दर्ज की.

दो चरणों में हुए इस चुनाव में रिकॉर्ड 66.91 प्रतिशत मतदान हुए और इसमें महिलाओं का मतदान पुरुषों से अधिक रहा. महिलाओं का कुल मतदान 71.6 प्रतिशत था, जो अब तक का सबसे ज्यादा है, जबकि पुरुषों का 62.8 प्रतिशत था. संख्या के हिसाब से भी 2,51,64,386 महिलाओं ने वोट डाला, जबकि पुरुषों की संख्या 2,47,30,241 थी.

Become a Member to unlock
  • Access to all paywalled content on site
  • Ad-free experience across The Quint
  • Listen to paywalled content
  • Early previews of our Special Projects
×
×