साल 2023 को भारत में गहन वैचारिक, सामाजिक और राजनीतिक परिवर्तनों के लिए याद किया जाएगा, जिसका नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रभावशाली राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने किया.
हमने RSS के अंदर सक्रिय उपायों (Proactive Measures), रणनीतिक राजनीतिक नियुक्तियों और अभूतपूर्व नीति समर्थन का संगम देखा.
अगर हम 2023 पर नजर डालते हैं, तो साफ हो जाता है कि यह साल एक ट्रांसफॉर्मेटिव फेज का प्रतीक है, जहां RSS ने PM मोदी के नेतृत्व में परंपरा और खुद को ढालने के बीच नाजुक संतुलन बनाया है.

