लालू प्रसाद बीमार हैं. उनकी दो बार हार्ट सर्जरी हो चुकी है. ह्रदय का एक वाल्व बदला गया है. उन्हें फिस्टुला है, जिसका इनफेक्शन डॉक्टरों को डरा रहा है. वे किडनी के मरीज हैं और हाइपरटेंशिव भी. उनका शुगर लेवल हाई है. वे लगातार डॉक्टरी देखरेख में हैं. उनसे मिलने गए लोग बता रहे हैं कि उन्हें चलने-फिरने और खड़े होने में दिक्कत आ रही है.
इलाज के लिए उन्हें पहले भी जमानत मिल चुकी है. लेकिन इस दौरान उन्हें राजनीतिक गतिविधियों से दूर रहने का आदेश भी साथ में दिया गया. वे अगस्त से जेल में हैं क्योंकि अदालत ने उनकी जमानत को और बढ़ाने से इनकार कर दिया.
Read Latest News and Breaking News at The Quint, browse for more from hindi and opinion
Topics: बिहार बीजेपी लालू प्रसाद यादव
Published:

