‘भारतीय बच्चों को किस भाषा में शिक्षा दी जानी चाहिए?’ ये एक ऐसा सवाल है जिसका जवाब देना आसान नहीं है. कुछ साल पहले नरेंद्र मोदी ने मुझे इसका जवाब दिया था जब वो गुजरात के मुख्यमंत्री थे और मैं आपको बताऊंगा कि उन्होंने क्या कहा था.
पिछले कुछ समय में ऐसी चार खबरें सामने आई हैं जिसकी वजह से मैं इस बारे में लिख रहा हूं. पहली खबर ये थी कि गोवा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राज्य प्रमुख को इसलिए निष्कासित कर दिया गया था क्योंकि वो गोवा की भाजपा सरकार का विरोध कर रहे थे.

