तटीय गांवों से लेकर वन क्षेत्रों तक, द क्विंट बता रहा है कि कैसे जलवायु परिवर्तन भारत में जीवन और पारिस्थितिकी तंत्र को नया रूप दे रहा है. हम आप तक जलवायु परिवर्तन से जुड़ी खबरें इसी तरह पहुंचाते रहे, इसमें आप हमारी मदद द क्विंट का मेंबर बनकर कर सकते हैं.
उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में मंगलवार, 5 अगस्त को बादल फटने से आई विनाशकारी बाढ़ में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और कई लोगों के लापता होने की आशंका है. मूसलाधार बारिश के कारण आई इस बाढ़ के कारण खीर गंगा नदी उफान पर आ गई.
आपदा की जो तस्वीरें सामने आई है, उसमें देखा जा सकता है कि पानी की विशाल लहरें तेजी से आबादी वाले क्षेत्र की ओर बढ़ती है और अपने रास्ते में आने वाली हर चीज को बहा ले जाती है, जिसमें घर और लोग भी शामिल हैं.

