जब तक ट्रैक पर नजर पहुंचती तब तक उसेन बोल्ट ओलंपिक गोल्ड मेडल जीत चुके थे. बोल्ट के 2008 ओलंपिक मेडल की कहानी सुना रहे हैं शिवेंद्र कुमार सिंह
16 अगस्त 2008. मैं बीजिंग में था. ये पहला मौका था जब मैं ओलंपिक कवरेज के लिए गया था. बीजिंग से हाल-चाल जानने के लिए एक पुराने दोस्त को फोन किया. वो दोस्त स्पोर्ट्स के एनसाइक्लोपीडिया थे. हिंदुस्तान में लोगों को क्रिकेट और हॉकी के तमाम रिकॉर्ड्स याद रहते हैं लेकिन उन्हें इन दोनों खेलों के अलावा भी काफी कुछ जुबानी याद रहता था. मिसाल के तौर पर आप उनसे पूछिए 1988 में विबंलडन किसने जीता था? वो जवाब देने की बजाए जब से विंबलडन शुरू हुआ तबसे लेकर 2018 तक जो-जो खिलाड़ी चैंपियन रहे हैं उनका नाम और साल बताते जाएंगे.
Read Latest News and Breaking News at The Quint, browse for more from hindi and opinion
Topics: एथलीट उसैन बोल्ट बर्थ डे स्पेशल
Published:

