संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) एक बार फिर चर्चा में है. हाल ही में सिविल सर्विसेज परीक्षा का रिजल्ट आया है, जिसमें हिंदी मीडियम से परीक्षा देने वालों की 'बदहाली' झलक रही है. हिंदी मीडियम वाले सोशल मीडिया पर भड़ास निकाल रहे हैं. कई तो इतने गुस्से में हैं कि हिंदी भाषा को ही 'बैन' करने की मांग कर रहे हैं.
दरअसल, पिछले कुछ साल की तरह इस बार भी हिंदी मीडियम से परीक्षा देने वालों का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है. खास बात ये है इस बार पूरी मेरिट लिस्ट में हिंदी मीडियम से सबसे ज्यादा स्कोर करने वाले ने 337वीं रैंक पाई है, जो अब तक का सबसे खराब रिजल्ट है.
Read Latest News and Breaking News at The Quint, browse for more from hindi and opinion
Topics: यूपीएससी संघ लोक सेवा आयोग
Published:

