राजनीति अजीब है. वोटर्स एक रात में नेताओं की किस्मत बदल सकते हैं. ऐसा पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ पहले हो चुका है और अब यूके के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन (Boris Johnson) की जमीन खिसक रही है. 2 साल पहले ही जॉनसन ने उत्तर की सीटों पर लेबर की मजबूत दीवार ढहाकर 1987 में मार्ग्रेट थैचर के बाद पहली बार कंजर्वेटिव पार्टी को सबसे बड़े बहुमत के साथ जीत दिलाई थी. जिसके बाद लिबरल डेमोक्रेट्स का लगभग सफाया हो गया था और यूके में 2 पार्टी वाले लोकतंत्र पर चर्चा शुरू हो गई थी.
लेकिन अब हालात बदल गए हैं. इसी हफ्ते कंजर्वेटिव पार्टी ने उपचुनाव में अपना गढ़ रहे नॉर्थ श्रॉपशायर सीट लिबरल डेमोक्रेट्स के हाथों लगभग 200 साल बाद गंवा दी है. विजेता हेलेन मॉर्गन ने अब कहा कि 'पीएम के लिए पार्टी खत्म हो चुकी है.'

