संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के एमार समूह (Emaar group) ने हाल ही में श्रीनगर में 5,00,000 वर्ग फुट का शॉपिंग मॉल बनाने के लिए जम्मू और कश्मीर सरकार के साथ एक समझौता किया है. एमार संयुक्त अरब अमीरात का सबसे बड़ा रियल एस्टेट डेवलपर है. जम्मू में इस समूह द्वारा जिस तरह निवेश किया जा रहा है उससे यह संभावना जताई जा रही है कि यहां भविष्य में निवेश के और भी रास्ते खुलेंगे. 2019 में इसका विशेष दर्जा समाप्त किए जाने के बाद से यह जम्मू-कश्मीर में अब तक का सबसे बड़ा एफडीआई है. ऐसे में इसके महत्व को कम करना असंभव है.
भारत में यूएई के राजदूत डॉ. अहमद अब्दुल रहमान अल्बन्ना ने कहा है कि "यूएई और भारत व्यापक रणनीतिक साझेदार हैं. जम्मू और कश्मीर में एमार का यह प्रोजेक्ट एक मील का पत्थर की तरह होगा." उन्होंने यह भी कहा कि "यूएई और भारत की आर्थिक साझेदारी एक महत्वपूर्ण मोड़ पर है और इस अवसर पर विचार करने के लिए हम यूएई के अन्य निवेशकों का भी स्वागत करेंगे. हम उन्हें इसे एक अवसर के तौर पर भी देखने के लिए आमंत्रित करेंगे."
इससे पहले ही यूएई के एक समूह लुलु ग्रुप ने वहां एक खाद्य प्रसंस्करण केंद्र स्थापित करने के लिए 600 मिलियन यानी 60 करोड़ रुपये की पेशकश की थी.

