तेलंगाना में एक हंसते-खेलते जोड़े को लड़की के पिता की बुरी नजर लग गई. उन्होंने अपनी बेटी के पति की सरेआम हत्या करवा दी. उस लड़की ने अब एक बच्चे को जन्म दिया है.
मामला तेलंगाना का है. प्रणय और अमृता ने शादी की. शादी से पहले दोनों ने प्री-वेडिंग फोटोग्राफी (फोटोशूट) कराई. दोनों उन तस्वीरों में बेहद खुश नजर आते हैं. दो वयस्क युवाओं की सहमति से शादी को यूं तो बेहद साधारण बात होनी चाहिए थी, लेकिन वो शादी खास थी. प्रणय दलित थे और अमृता सवर्ण जाति से थीं.
Read Latest News and Breaking News at The Quint, browse for more from hindi and opinion
Topics: Honor Killing ऑनर किलिंग
Published:

