2023 के विधानसभा चुनाव नतीजों के दौरान राजनीतिक पंडितों को जिस बात ने हैरान कर दिया, वह थी तेलंगाना (Telangana) में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की अप्रत्याशित सफलता. न केवल बीजेपी ने बढ़े हुए वोट शेयर के साथ आठ सीटें हासिल कीं, बल्कि अपनी रणनीतिक चालों में भी पार्टी कामयाब रही.
हालांकि, यह नतीजे तेलंगाना में सत्ता पर सीधा दावा नहीं है, लेकिन तेलंगाना की राजनीतिक गतिशीलता को फिर से आकार देने, भारत राष्ट्र समिति (BRS) के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री के चन्द्रशेखर राव (KCR) के प्रभाव को कम करने के मकसद से एक सोची-समझी रणनीति का इशारा है.

